---Advertisement---

रामपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक – ग्राम जमालपुर की मासूम महक बनी शिकार, सिविल से नीमच रेफर, नगर परिषद कब जागेगी

On: September 24, 2026 10:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुरा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर पुराना बस स्टैंड पर एक मासूम कुत्तों का शिकार बन गई।

मासूम का नाम है महक गरासिया, निवासी ग्राम जमालपुर। बताते हैं कि पुराना बस स्टैंड पर आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला।

आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से मासूम को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत रामपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बड़ा सवाल – रामपुरा नगर परिषद कर क्या रही है?

रामपुरा शहर में लगातार आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है। गली-गली, चौक-चौराहे, बस स्टैंड, स्कूल के बाहर कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं।

कई बार लोगों ने नगर परिषद को शिकायत की, आवेदन दिए, लेकिन शासन-प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

क्या नगर परिषद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही इन आवारा कुत्तों पर एक्शन लिया जाएगा?

नगर परिषद की ये लापरवाही अब मासूमों की जान पर बन आई है। जनता में भारी आक्रोश

और पढ़ें

महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित सारू परिवार की बिटिया डोली हुई सम्मानित

खेतपालिया आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच पहुंची रासेयो टीम,आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा

गरोठ पुलिस की तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा जप्त, एक नाबालिग पकड़ाया

रामपुरा में सेटिंग वाला खेल – दबंगों को फोन मैं आ रहा हूं गरीबों पर सरकारी डंडा! कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की कार्रवाई पर फूटा जन आक्रोश

रामपुरा में एक दिन में दो मासूमों पर जानलेवा हमला – आवारा कुत्तों ने मेहर और रोशनी को नोचा, नगर परिषद अब भी गहरी नींद में

गांधीसागर डेम खनाखेड़ी जीरो पॉइंट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाईरेत का अवैध उत्खनन करते 4 नाव एवं खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 डम्पर जब्त

Leave a Comment