---Advertisement---

गरोठ पुलिस की तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा जप्त, एक नाबालिग पकड़ाया

On: September 29, 2026 3:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मंदसौर गरोठ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया है। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, एएसपी गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि जसराज सिंह चंदेल व टीम ने यह कार्रवाई की।

गोपालपुरा तालाब पर नाकाबंदी

दिनांक 29.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंद पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग अपने साथी के साथ बिना नंबर के पावर ट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली में डोडाचूरा भरकर ग्राम मोलाखेड़ी से बर्डिया अमरा की तरफ जाने वाला है।
सूचना पर सउनि जसराज सिंह चंदेल ने ग्राम गोपालपुरा तालाब की पाल पर नाकाबंदी की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 9 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा 221 किलो डोडाचूरा मिला। पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक गोविंद मौके से भागने में सफल रहा, जबकि ट्रॉली में बैठे विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। थाना गरोठ में आरोपी गोविंद व विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 394/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

जप्त मशरूका

  1. 221 किलो डोडाचूरा – कीमत 4,42,000 रुपये
  2. पावर ट्रैक ट्रैक्टर मय ट्रॉली – कीमत 8,00,000 रुपये
  3. 2 मोबाइल फोन – कीमत 20,000 रुपये

और पढ़ें

महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित सारू परिवार की बिटिया डोली हुई सम्मानित

खेतपालिया आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच पहुंची रासेयो टीम,आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा

रामपुरा में सेटिंग वाला खेल – दबंगों को फोन मैं आ रहा हूं गरीबों पर सरकारी डंडा! कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की कार्रवाई पर फूटा जन आक्रोश

रामपुरा में एक दिन में दो मासूमों पर जानलेवा हमला – आवारा कुत्तों ने मेहर और रोशनी को नोचा, नगर परिषद अब भी गहरी नींद में

रामपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक – ग्राम जमालपुर की मासूम महक बनी शिकार, सिविल से नीमच रेफर, नगर परिषद कब जागेगी

गांधीसागर डेम खनाखेड़ी जीरो पॉइंट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाईरेत का अवैध उत्खनन करते 4 नाव एवं खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 डम्पर जब्त

Leave a Comment