---Advertisement---

खेतपालिया आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच पहुंची रासेयो टीम,आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा

On: October 1, 2026 1:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शासकीय महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोद ग्राम खेतपालिया की आंगनवाड़ी में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना तथा उनमें शिक्षा ओर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों ने आंगनवाड़ी पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया तथा विभिन्न मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने बच्चों को स्वच्छता, हाथ धोने, पौष्टिक आहार, नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने तथा अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ खेल, बातचीत एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंदपूर्ण वातावरण बनाया गया। तत्पश्चात पोषण स्वल्पाहार एवं पठन सामग्री वितरित की गई
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ “सेवा और संस्कार” की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं नियमित उपस्थिति से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों से जोड़कर उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास करती है
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना भी समाज सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।”
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय खेतपालिया प्रधानाध्यापक श्री गिरधारी लाल धनगर,महाविद्यालय परिवार से प्रो. विनोद पाटीदार,डॉ मुक्ता दुबे, डॉ जितेंद्र पाटीदार, डॉ सुरेश कुमार, स्वयंसेवक चेरी जागीरदार, सुमन माली,यशवंत रैगर, प्रहलाद , विकास सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे

और पढ़ें

महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित सारू परिवार की बिटिया डोली हुई सम्मानित

गरोठ पुलिस की तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली से 221 किलो डोडाचूरा जप्त, एक नाबालिग पकड़ाया

रामपुरा में सेटिंग वाला खेल – दबंगों को फोन मैं आ रहा हूं गरीबों पर सरकारी डंडा! कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की कार्रवाई पर फूटा जन आक्रोश

रामपुरा में एक दिन में दो मासूमों पर जानलेवा हमला – आवारा कुत्तों ने मेहर और रोशनी को नोचा, नगर परिषद अब भी गहरी नींद में

रामपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक – ग्राम जमालपुर की मासूम महक बनी शिकार, सिविल से नीमच रेफर, नगर परिषद कब जागेगी

गांधीसागर डेम खनाखेड़ी जीरो पॉइंट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाईरेत का अवैध उत्खनन करते 4 नाव एवं खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 डम्पर जब्त

Leave a Comment