मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों को कानून,साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की दी गई जानकारी

On: August 6, 2026 5:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नीमच, 06 अगस्त 2026।
मध्य प्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती निकिता सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश शर्मा ने परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा जिज्ञासु बने रहें और अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो उसे अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों से साझा करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय आने-जाने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित व्यक्तियों अथवा पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। साथ ही पॉक्सो अधिनियम तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी साझा की।

पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती निकिता सिंह ने प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से छात्राओं को कानून, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, नीमच कैंट थाना प्रभारी श्री सौरभ शर्मा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने, डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल शर्मा ने किया, जबकि अंत में उप प्राचार्य श्री विशाल सोनी ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment