संजीत नायब तहसील टप्पा कार्यालय में लंबित था प्रकरण, निराकरण के बाद तहसीलदार राहुल डावर की सफल कार्यवाही*
मल्हारगढ़: आज अल सुबह संजीत – मंदसौर मार्ग स्थित बहुचर्चित नापाखेड़ा चौपाटी पर पुलिस प्रशासन के अमले ने अतिक्रमण विरोधी बड़ी कार्रवाई की। यहां मुख्य चौपाटी पर शौचालय के निशान मिटाकर अवैध रुप से शासकीय भुमी पर पक्की दुकानों का निर्माण कर लिया गया। पुर्व मे भी करीब 4 बार संजीत टप्पा तहसीलदार व टीम द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए और अतिक्रमणकर्ता को समझाइश दी लेकिन अतिक्रमणकर्ता नहीं माने और लगातार पक्का निर्माण करते चले गए। पुरा प्रकरण संजीत नायब तहसील कार्यालय में चला और तहसीलदार राहुल डावर की सफल कानुनी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आज लाखों की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण की चपेट से मुक्त करवाया गया।
आज बुधवार सुबह जिला कलेक्टर द्वियांक सिंह के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ SDM स्वाति तिवारी पुरी राजस्व टीम व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में मल्हारगढ़ SDOP पिंटू बघेल मय पुलिस बल नापाखेडा़ चौपाटी पहुंचे और अतिक्रमण पर बुल्डोजर कार्यवाही की। पुलिस प्रशासन की टीम ने करीब 60 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त करवाया और आमजन के हित में मुख्य चौपाटी पर प्रतिक्षालय ओर शौचालय का रास्ता साफ किया और भूमाफियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया। सुबह करीब 6 बजे शुरु हुई यह कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक चली। तहसीलदार राहुल डावर ने बताया की आगामी समय में अतिक्रमण के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।