रामपुरा-भुज बैसला रोड पर हुए भीषण हादसे में एक युवक की मौत के बाद अब कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार हादसे का शिकार हुई मारुति ओमनी के मालिक सुनील कसेरा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सोहन को उन्होंने अपनी गाड़ी पर हाली / ड्राइवर के रूप में रखा था और उससे लगातार ड्राइवरी का काम करवाया जाता था।
सबसे बड़ा सवाल – सूत्रों का कहना है कि मृतक ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, और गाड़ी का LPG पास भी नहीं था, जबकि गाड़ी का बीमा होना बताया जा रहा है।
अब जांच का विषय ये है – क्या गाड़ी मालिक ने ड्राइवर को नौकरी पर रखने से पहले उसका लाइसेंस नहीं मांगा? क्या गाड़ी के कागज पूरे थे? बिना LPG पास के LPG वाली गाड़ी कैसे सड़क पर दौड़ रही थी?
अगर ये बातें सच हैं तो ये सीधे-सीधे लापरवाही का मामला है। एक गरीब युवक की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव रामपुरा मर्चुरी में है, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं घायल सत्यनारायण का इलाज उदयपुर में जारी है।
क्या इस हादसे के असली जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी? इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच्चाई सामने आ सके।