---Advertisement---

फसल बीमा राशि काटने के बावजूद बैंक द्वारा नुकसानी का भुगतान नहीं करने पर जनसुनवाई में गये किसान,जिला कलेक्टर से मिला आश्वासन, संबंधित को दिया आदेश

On: August 7, 2026 5:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

भानपुरा नि.प्र.तहसील क्षैत्र भानपुरा के ग्राम नीमथूर, नयागांव व धनकपुरा के किसान रामेश्वर अहीर, भगवान सिंह, श्याम लाल मीणा, भैरव लाल राठौर, बाबूलाल अहीर ने मंगलवार 4 अगस्त को जनसुनवाई समस्त केसीसी धारक एसबीआई निवासी भानपुरा तहसील शिकायत कृमांक 739174 दर्ज की गई। किसानों के अनुसार जिला कलेक्टर मंदसौर में दिये गये आवेदन पत्र में स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा भानपुरा द्वारा फसल बीमा में बैंक पोर्टल की तकनीकी त्रुटि के कारण हुए आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन दिया गया ,किसानों ने बताया कि उनके मालिकाना हक की कृषि भूमि पर एसबीआई भानपुरा से केसीसी ऋण बैंक से करवाने पर फसल बीमा की राशि बैंक द्वारा काट ली गई परंतु जब खरीफ फसल 2025 में किसानों को नुकसानी हुई तो बैंक ने किसानों को नुकसानी का भुगतान नहीं किया, उपरोक्त किसानों ने बताया कि लगभग 7 लाख रुपए उन्हें बीमा नुकसानी के मिलने थे एवं बैंक ने केसीसी खातों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बीमा प्रीमियम काटने के बावजूद फसल नुकसानी का भुगतान नहीं करने पर संबंधित बैंक अधिकारी से लिखित में निवेदन किया गया परंतु दिए गए आवेदनों की पहुंच/ प्राप्ती देने से भी ब्रांच मैनेजर द्वारा मना कर दिया गया एवं लंबे समय से अनेक बार बैंक शाखा भानपुरा में संपर्क करने के बावजूद जब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला एवं यहां तक कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा भानपुरा के शाखा प्रबंधक द्वारा शिकायत आवेदन लेने से साफ मना कर दिया गया एवं संबंधित अधिकारी से पूछने पर अधिकारी ने अत्यंत गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया कि हमारी एजेंसी मुंबई है।पीड़ित किसानों ने बताया कि ऐसे में क्या गरीब किसान शिकायत लेकर मुंबई जायेंगे ,भानपुरा शाखा के अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिला कलेक्टर जनसुनवाई में उपरोक्त किसानों द्वारा दिए गए आवेदन पर किसानों के अनुसार जिला कलेक्टर एवं बैंक से संबंधित अधिकारियों ने किसानों की बात सुनी एवं संबंधित बैंक शाखा को आदेशित कर किसानों को बताया कि अति शीघ्र आपके आवेदन का निराकरण किया जाएगा किसानों ने बताया कि लंबे समय से वे बैंक अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं परंतु संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर एवं उन्हें बीमा राशि प्राप्त नहीं होने पर जनसुनवाई तक आवेदन देने का कदम उठाना पड़ा। किसानों ने बताया कि उन्हे पूरी उम्मीद है की जिला कलेक्टर के आदेश पर उन्हें उनकी फसल नुकसानी बीमा राशि शीघ्र मिल जाएगी, इसके बावजूद भी यदि कहीं रुकावट आती है तो उन्हें उपभोक्ता फोरम में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
—— उपरोक्त किसानो के द्वारा की गई जनसुनवाई में शिकायत के मामले में जब स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा ब्रांच मैनेजर भानपुरा महेंद्र जोशी से उनके मोबाइल नंबर 8104829 878 पर संपर्क किया गया परंतु मोबाइल पर घंटी जाने के बावजूद उनसे बात नहीं हो पाई।

Leave a Comment