उज्जैन। भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया गया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। साथ ही, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
On: August 8, 2026 6:06 PM
---Advertisement---