इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी, जनप्रिय एवं विकासशील नेतृत्व के प्रतीक
माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी
उप मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन
एवं
माननीय श्री नारायण सिंह पंवार जी
मत्स्य एवं मछुआ कल्याण मंत्री, मध्य प्रदेश शासन
से सौजन्य भेंट कर गांधी सागर जलाशय के सर्वांगीण उत्थान एवं वर्तमान वर्ष में मत्स्य कार्य प्रारंभ करवाने से संबंधित अपनी जनहित की मांगों को विनम्रतापूर्वक रखा।
माननीय मंत्रियों ने मछुआरा समुदाय की इस गंभीर समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे अत्यंत संवेदनशील एवं जनहित से जुड़ा विषय मानते हुए तत्काल संज्ञान लिया।
माननीय मंत्रीद्वय के निर्देशानुसार मत्स्य महासंघ भोपाल के माननीय प्रबंध संचालक महोदय एवं विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी इस विषय को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
रामपुरा गांधी सागर की समस्त मत्स्य समितियां इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय, माननीय मत्स्य मंत्री महोदय एवं मत्स्य विभाग के समस्त अधिकारियों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हैं।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं त्वरित निर्णय से गांधी सागर क्षेत्र के हजारों मत्स्य पालक परिवारों के जीवन में खुशहाली की नई किरण जगी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में गांधी सागर जलाशय विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
एक बार पुनः सादर धन्यवाद एवं आभार।
जय गांधी सागर, जय मत्स्य पालक, जय मध्य प्रदेश