रामपुरा सिविल अस्पताल में बदइंतजामी चरम पर, मरीजों की जान खतरे में
वहीं दूसरी ओर नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी के कारण सफाई कर्मचारियों से नर्सिंग का काम लिया जा रहा है। जो वीडियो में आप देख सकते हैं बिना प्रशिक्षण के ड्रिप निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
सवाल ये है कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
क्या स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की जान की कोई कीमत नहीं है?
रामपुरा की जनता मांग करती है कि उच्च अधिकारी तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करें और अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नोट कृपया ध्यान दें इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते🙏