पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.08.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये खेजडी फंटा से ईरली रोड, भोपाल सिंह के कुए के पास से आरोपी रविन्द्र पिता भागीरथ बेडा जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम बेडो की ढाणी गज सिंह पुरा तहसील भोपालगढ जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली स्विफ्ट कार क्रमांक MP.07.ZM.2201 से 44 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया बाद आरोपी से उक्त डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा उक्त डोडाचूरा जितेन्द्र सिंह उर्फ लाल सिंह सौंधिया राजपूत निवासी भांगी पिपलिया से लाना बताया। बाद आरोपिगणों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 252/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम आरोपी
– 01 रविन्द्र पिता भागीरथ बेडा जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम बेडो की ढाणी गज सिंह पुरा तहसील भोपालगढ जिला जोधपुर राजस्थान
02 जितेन्द्र सिंह उर्फ लाल सिंह सौंधिया राजपूत निवासी भांगी पिपलिया थाना नारायणगढ जन
जप्त मश्रुका –
44 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 88,000/- रुपये,
एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP.07.ZM.2201 कीमती 600000 रुपये,
एक एंड्रोईड व एक की पैड मोबाईल कीमती 16,000 रुपये
एक एयरटेल कम्पनी का डोंगल कीमती 1000 रुपये
पुलिस टीमः-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।