---Advertisement---

खबर का असर: रामपुरा की लाइफलाइन रिंगवाल की सफाई शुरूरामपुरा की रिंगवाल पर चला अभियान, जलकुंभी और झाड़ियों की सफाई जारी

On: August 16, 2026 7:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---

खबर का असर: रामपुरा की लाइफलाइन ‘रिंगवाल’ की सफाई शुरू

रामपुरा। देर से ही सही, लेकिन मीडिया और जनता की आवाज का असर हुआ। रामपुरा शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले सिंचाई विभाग के रिंगवाल पर सफाई कार्य प्रारंभ हो गया है।

पिछले लंबे समय से रिंगवाल के चारों ओर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों और पानी के अंदर जमी जलकुंभी के कारण जरी ले जानवर और श्याम के समय मच्छर हो रहे थे

फिर भी कुछ महत्वपूर्ण बिंदु स्पष्ट होना आवश्यक है

पारदर्शिता क्या इस सफाई कार्य के लिए कोई विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा अपने स्तर पर करवाया जा रहा है

पूर्व में भी इस प्रकार के कार्य हुए थे, परन्तु वे अधूरे रह गए थे। क्या इस बार कार्य पूरा होगा

रामपुरा की जनता सिंचाई विभाग से अनुरोध करती है कि इस पुनीत कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर को जहरीले जानवर और जहरीले मच्छरों से बचाया जाए

हम आशा करते हैं कि विभाग इस बार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

Leave a Comment