---Advertisement---

रामपुरा/मांझेरिया: रॉन्ग साइड उतारी मासूम को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, स्कूल वैन की लापरवाही से बच्ची गंभीर

On: August 19, 2026 12:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुरा, नीमच। सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, मांझेरिया की लापरवाही एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई।

सोमवार दोपहर स्कूल की वैन से घर लौट रही भावना पिता हीरालाल, उम्र 8 वर्ष, निवासी मांझेरिया को वैन ड्राइवर ने गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड पर उतार दिया। बच्ची जैसे ही सड़क पार कर रही थी, तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले रामपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप
बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और वैन ड्राइवर को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि स्कूल वैन का दायित्व बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना है। रॉन्ग साइड उतारना सीधे तौर पर लापरवाही है। यदि ड्राइवर ने नियमों का पालन किया होता तो यह हादसा नहीं होता

एक मासूम की गलती नहीं थी, गलती सिस्टम की है। अब वक्त है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो ताकि आगे किसी और भावना के साथ ऐसा न हो।

Leave a Comment