रामपुरा आजाद समाज पार्टी ने निकाली एकता रैली, दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश*
रामपुरा, नीमच। मनासा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 228 के अंतर्गत रामपुरा तहसील में बहुजन आजाद समाज पार्टी द्वारा सोमवार को एकता और सद्भावना रैली का आयोजन किया गया।
रैली रामपुरा नाका नंबर दो से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
उद्देश्य: एकता और मोहब्बत
रैली को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि सभी वर्ग मिलजुल कर रहें, एक-दूसरे का सम्मान करें और मिलकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएं।”
वक्ताओं ने कहा कि नफरत और भेदभाव से समाज कमजोर होता है। आज समय की मांग है कि हम सब जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट हों।
समाज के सभी वर्गों को जोड़ा
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर “एकता जिंदाबाद”, “भाईचारा जिंदाबाद” के नारे लगाए। पार्टी ने सभी समाजों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर क्षेत्र की तरक्की के लिए साथ आएं।