रामपुरा/नीमच:20अगस्त, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नीमच सेवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की ब्रह्माकुमारी श्रुति दीदी और दिव्या दीदी ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
सत्र को संबोधित करते हुए श्रुति दीदी ने विद्यार्थियों को जिंदगी में ‘3C’ (चॉइस, कम्पेरिजन और शिकायत) का फॉर्मूला समझाते हुए कहा कि हमें एक-दूसरे से तुलना और शिकायत करने की आदत से दूर रहना चाहिए। हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाकर ही जीवन में तनावमुक्त रहा जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को मन की एकाग्रता और शांति के लिए ध्यान (राजयोग) का अभ्यास भी कराया गया। वहीं, दिव्या दीदी ने पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और वे सही दिशा में अग्रसर होते हैं।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा नशामुक्ति व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के विद्यार्थियों को किया जागरूक दिलाई शपथ
On: August 21, 2026 4:54 AM
---Advertisement---