---Advertisement---

मंदसौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान की गई महत्‍वपूर्ण कार्यवाही

On: August 22, 2026 11:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मंदसौर पुलिस की जिले में अपराधियों के विरूद्ध रात्रि में चला विशेष अभियान, कुल 156 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 95 स्‍थायी वारंटी (धारा 138- 15, विद्युत अधिनियम- 41 एवं अन्‍य- 39) एवं 54 गिरफ्तारी वारंटियों को मंदसौर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान धरदबोचा।
 पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना की सतत निगरानी में चला अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान।
 कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्‍ट्रीशीटर/गुंडा/बदमाशों की चेकिंग करते कुल 74 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 100 गुंडा/बदमाशों को चेक करते कुल 176 हिस्‍ट्रीशीटर/गुंडा बदमाशों/जिलाबदर बदमाशों की चैकिंग की गई।
 कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान जिले के समस्‍त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्‍त थानों की 37 गश्‍त पार्टियों में कुल 400 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा गश्‍त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुभाग श्री टी.एस. बघेल एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में समस्‍त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु समय समय पर कॉम्बिंग गश्‍त का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 21.08.26 एवं 22.08.26 की दरम्‍यानी रात्रि को समस्‍त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों समेत जिले के 400 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा संयुक्‍त रूप से रात्रि में संपूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्‍त की गई। कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान जिले में निम्‍न महत्‍वपूर्ण कार्यवाहियां की गई :-

  1. कुल 95 स्‍थायी वारंटी गिरफ्तार किये गये जिनमें थाना कोतवाली- 08, थाना वायडी नगर- 07, थाना नई आबादी-06, थाना भावगढ- 05, थाना दलोदा- 08, थाना नाहरगढ- 08, थाना अफजलपुर- 06, थाना पिपलियामंडी- 09, थाना नारायणगढ- 05, थाना मल्‍हारगढ़- 09, थाना सीतामउ- 08, थाना सुवासरा- 05, थाना शामगढ़- 05, थाना गरोठ- 04, थाना भानपुरा- 02 थाना गांधीसागर- 00 द्वारा तामिल किया गया।
  2. इसी प्रकार जिले में कार्यवाही के दौरान कुल 54 गिरफ्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ की गई जो थाने अनुसार है- थाना कोतवाली-04, थाना वायडी नगर- 03, थाना नई आबादी- 05, थाना भावगढ- 00, थाना अफजलपुर- 00, थाना नाहरगढ-01, थाना दलौदा- 00, थाना पिपलियामंडी- 01, थाना नारायणगढ़- 05, थाना मल्‍हारगढ- 04, थाना सीतामउ- 06, थाना सुवासरा- 02, थाना शामगढ़- 08, थाना गरोठ- 10, थाना भानपुरा-05, थाना गांधीसागर- 00 के द्वारा कार्यवाही की गई।
  3. कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा 25 आम्र्स एक्ट के 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  4. कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कुल 22 प्रकरणों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्‍जे से कुल 80.39 लीटर कुल कीमती 28640 रू की अवैध शराब जप्‍त की गई।
  5. कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा धारा 151 के अंतर्गत 07 प्रकरणों में 10 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
  6. कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा जुआ सट्टा के 10 प्रकरणों में 14 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते उनके आधिपत्य से 5190 रूपये बरामद किये गये।
  7. कॉम्बिंग गश्‍त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा 03 प्रकरणों में 126,135(30) BNS व वाहन चेकिंग के दौरान 02 चालानी कार्यवाही की गई। मंदसौर पुलिस द्वारा जिले में लगातार अपराधिक तत्‍वों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही लगातार की जा रही है। मंदसौर पुलिस द्वारा भविष्‍य में भी आपराधिक तत्‍वों के विरूद्ध इस प्रकार की कठोरतम कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment