---Advertisement---

रामपुरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: चाय का ठेला लगाकर किया महंगाई पर वार, बोले – मोहन सरकार ने लाडली बहनों को दी महंगाई की सौगात

On: August 27, 2026 7:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस का महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन, चाय का ठेला लगाकर किया सरकार का विरोध

*रामपुरा, बढ़ती महंगाई के विरोध में आज *रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस* ने एक अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चाय का ठेला लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

ब्लॉक कांग्रेस का आरोप है कि मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को महंगाई की सौगात दी है। रोजमर्रा की चीजें, शक्कर गैस, तेल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी की कमर टूट रही है।

कांग्रेसियों ने तंज कसते हुए कहा – “पहले चाय बेचकर सत्ता में आए थे, अब चाय भी गरीब की पहुंच से दूर कर दी है।”

इस अनोखे प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मंडलम अध्यक्ष सुनील गौड़, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल, संदीप सोनी, NSUI जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी, नवदीप ओझा, महेन्द्र उपाध्याय, सूरज करण, बहादुर दायमा, विनय चौधरी, जीवन दायमा, सुभाष पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महंगाई को तुरंत कम करने की मांग की।

अपडेट नीमच पत्रिका – जनहित की आवाज

Leave a Comment