ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आवेश खान का आज रामपुरा की सरजमीं पर आगमन हुआ। रामपुरा लालबाग पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सम्राट दीक्षित मित्र मंडल, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने आवेश खान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आवेश खान ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया।
इस गरिमामय स्वागत समारोह में सम्राट दीक्षित, अमिताभ उच्छाना, मो. शादी खान, मौजु, शहजाद मंसूरी, एजाज कुरैशी, अरशद, शोयब मंसूरी, मन्नू चांदना, विनय अरोरा, अर्जुन योगी, लोकेंद्र योगी, दीपक धूलिया, सुनील करेल, कपिल मणिक, आशीष मुथा, कल्लू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
रामपुरा की जनता ने आवेश खान के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है।