---Advertisement---

रामपुरा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम लालबाग में मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

On: September 4, 2026 6:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान

जय कन्हैया लाल की – रामपुरा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई रहा विजेता

रामपुरा में आस्था और उत्साह का संगम लालबाग में भव्य मटकी फोड़ का आयोजन

रामपुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

शहर के लालबाग परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई की टीम ने मटकी फोड़ कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शांति और सौहार्द के साथ त्योहार को मनाया गया, जिसके लिए आयोजकों की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment