अवैध शराब के खिलाफ कुकड़ेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
इसी कड़ी में कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बरखेड़ा और तलाउ में दबिश दी।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से लगभग 1100 लीटर लहान बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भी जब्त की है।
कुकड़ेश्वर पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अपडेट नीमच पत्रिका, और स्टार हिंदी न्यूज़ संपादक अजीमुल्ला खान