मनासा – हाड़ी पिपलिया में शराब माफिया पर शिकंजा, पुलिस-आबकारी की टीम ने 1500 लीटर लहान किया नष्ट*
अवैध शराब के खिलाफ मनासा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई।
मनासा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने आज हाड़ी पिपलिया के बछड़ा डेरा पर दबिश दी।
अवैध हाथ भट्टी की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से लगभग 1500 लीटर लहान बरामद किया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
साथ ही मौके से 20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब भी जब्त की गई, जिस पर आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत केस बनाया है।
पुलिस और आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपडेट नीमच पत्रिका