अवैध मादक पदार्थ अफीम 06 किलोग्राम 82 ग्राम कीमती 12,00,000/- रुपये जप्त कर एक पुरूष आरोपी व एक महिला आरोपीया को किया गिरफ्तार,पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत श्रीमान अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदय गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने दूधाखेड़ी मंदिर के बायपास के तिराहा पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यनारायण मीणा व आरोपीया राधाबाई निवासीयान भदाना थाना रामपुरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 06 किलोग्राम 82 ग्राम कीमती 12 लाख रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.09.2026 को थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम दूधाखेड़ी माताजी मन्दिर के पास बायपास तिराहा पर से आरोपी सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा उम्र 42 साल निवासी ग्राम भदाना थाना रामपुरा जिला नीमच व महिला आरोपीया राधाबाई पति सत्यनारायण मीणा उम्र 38 साल निवासी ग्राम भदाना थाना रामपुरा जिला नीमच को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से 06 किलोग्राम 82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त की जाकर अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मश्रुका अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 06 किलोग्राम 82 ग्राम कीमती 12 लाख रूपये।
गिरफ्तार आरोपी:1 सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा उम्र 42 साल निवासी ग्राम भदाना थाना रामपुरा जिला नीमच। 2. राधाबाई पति सत्यनारायण मीणा उम्र 38 साल निवासी ग्राम भदाना थाना रामपुरा जिला नीमच।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा।
मन्दसौर पुलिस थाना भानपुरा अवैध मादक पदार्थ पकडने में मिली बड़ी सफलता यह दोनों पति-पत्नी रामपुरा थाने के बताए जा रहे हैं
On: September 13, 2026 3:06 PM
---Advertisement---