रामपुरा ग्राम बड़वाडिया
कागज पर केदारेश्वर मंदिर, और डोम बना बरवाड़िया में इस खबर को दिखाए जाने के बाद आखिरकार श्री केदारेश्वर जीर्णोद्धार समिति ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है।
जीर्णोद्धार समिति ने साफ कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बरवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है।
समिति का कहना है कि केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर पर डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और सरपंच ने उस डोम का निर्माण बरवाड़िया में करा दिया।
अब जीर्णोद्धार समिति के इस बड़े बयान के शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि कैसे देखते हैं
बड़ा सवाल क्या किदारेश्वर को उसका हक मिलेगा
हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है – इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और केदारेश्वर धाम को उसका हक मिले।