देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रामपुरा नगर में सम्मान और श्रद्धा का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
रामपुरा के वार्ड क्रमांक 12 के लोकप्रिय पार्षद श्री भगवान भोई जी और वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री संदीप धूलिया जी ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
इस अवसर पर दोनों पार्षदों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे हमेशा स्वस्थ रहें और देश सेवा में इसी तरह लगे रहें।
पार्षदों द्वारा की गई इस मंगलकामना की पूरे नगर में सराहना हो रही है।