मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भुरा (32) की हत्या का खुलासा करते हुए उसके भाई मोहम्मद ईशाक और पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतक का साला शाकिर फरार है।
पुलिस के अनुसार, मकान बेचने से मिलने वाले पैसों के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते तीनों ने मिलकर ईस्माईल के सिर पर डंडे से वार करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का भाई स्वयं थाने पहुंचकर फरियादी बना था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। फरार आरोपी शाकिर की तलाश जारी है।