मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मल्हारगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 526 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और 5.640 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बजाज प्लेटिना बाइक भी जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत 5 लाख 60 बताई जा रही है