---Advertisement---

सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्कर पर प्रभावी कार्यवाही आरोपी शिव सिंह निवासी कान्हाहेडा व वैशाली उर्फ आरती निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश से 20 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त

On: September 20, 2026 2:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन / भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर सूचना पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा व एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बीरा के द्वारा थाना सुवासरा पर पदस्थ उनि गेदाल पलासीया को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी शिवसिह पिता भँवरसिंह गुर्जर निवासी कान्हाहेडा वैशाली उर्फ आरती चौहान पति मयंक चौहान निवासी पेपर मील रोड शिव मंदिर के पास सहारनपुर उत्तर प्रदेश से एक वाहन बोलेरो क्रं. MP14ZJ2063 मे 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

गठित टीम के द्वारा दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तकतपुरा अजयपुर के बीच आम रोड तकतपुरा से आरोपी शिवसिह पिता भँवरसिंह गुर्जर निवासी कान्हाहेडा वैशाली उर्फ आरती चौहान पति मयंक चौहान निवासी पेपर मील रोड शिव मंदिर के पास सहारनपुर उत्तर प्रदेश से एक वाहन बोलेरो क्रं. MP14ZJ2063 में रखे ट्राली बेग मे पिसा हुआ कुल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी शिवसिह पिता भँवरसिंह गुर्जर निवासी कान्हाहेडा व वैशाली उर्फ आरती चौहान पति मयंक चौहान निवासी पेपर मिल रोड शिव मंदिर के पास सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया बाद थाना सुवासरा पर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 278/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी शिवसिंह व वैशाली उर्फ आरती को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्करी में लिप्त अन्य तस्करो के संबंध मे अनुसंधान जारी है।

पुलिस थाना सुवासरा

P142/206

जप्त मशरुका

  1. 20 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 128000 रुपये।
  2. एक वाहन बोलेरो क्रं. MP14ZJ2063 किमती 1200000
  3. आरोपी शिवसिंह व वैशाली उर्फ आरती के कुल 2 एनड्रोईड मोबाईल फोन किमती 40000 रुपये।

सराहनीय कार्य

निरीक्षक बी डी बीरा, उनि गेंदाल पलासीया व गठित टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment