सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा गोद ग्राम खेतपालिया में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रासेयो स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
रैली के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और समाज में बेटियों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। डॉ बलराम सोनी, प्राचार्य ने रासेयो स्वयंसेवकों को समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता पैदा करना भी है। रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा खेतपालिया में निकाली गई जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया गया। डॉ धनगर ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों, एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ मुक्ता दुबे, डॉ सुरेश कुमार, डॉ जितेंद्र पाटीदार,डॉ अर्जुन धनगर,डॉ शरद शर्मा एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे