---Advertisement---

बेखौफ ऑयल चोर! एक रात में 4 डीपी तोड़ी, 600 लीटर तेल लेकर फरार

On: August 8, 2026 8:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुरा तहसील के चचोर क्षेत्र में इरिगेशन विद्युत विभाग की डीपी इन दिनों ऑयल चोर गिरोह के निशाने पर हैं। बारिश की आड़ का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने एक-दो नहीं, बल्कि चार डीपी को क्षतिग्रस्त कर उनमें भरा करीब 600 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी कर लिया। वारदात सांगाखेड़ा माताजी रोड, बाग वाले हनुमानजी के पास तथा लोटवास रोड स्थित पछुरिया महाराज देवरे के आसपास हुई।
हैरानी की बात यह है कि पिछले वर्ष भी बाग वाले हनुमानजी के पास स्थित डीपी से तेल चोरी की घटना सामने आई थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसका फायदा उठाकर चोरों ने इस बार और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार हो रही चोरी से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में डीपी ऑयल चोर गिरोह सक्रिय है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन अब तक इस गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन बेखौफ ऑयल चोरों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा?

Leave a Comment