---Advertisement---

निनोरा में दो विधुत ट्रांसफार्मर से चोरों ने निकाला ऑयल किसान दस दिन से परेशान,कांग्रेस नेता ओ ने की किसानों से चर्चा

On: August 8, 2026 9:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पिपलीया स्टेशन।क्षेत्र में इन दिनों विधुत ट्रांसफार्मरो से ऑयल चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है दस दिनों पूर्व गांव निनोरा की पुराना श्मशान घाट के पास एवं धर्मेंद्र सिंह जी के खेत वाले ट्रांसफार्मर(डीपी) से चोर रात्रि में डियो निकाल कर ऑयल चोरी कर लेगये।ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह शक्तावत,पूर्व सरपंच रामेश्वर पाटीदार,कांग्रेसनेता,भेरूपप्पू गुर्जर, किशोर टेलर कनघट्टी,ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार सूपड़ा आदि निनोरा खेतो में डीपी के वहा पहुंचे व किसान गजेन्द्रसिंह जी शक्तावत एवं कचरूलाल जी पाटीदार से चर्चा की किसानों ने बताया कि दस दिन होगये है चोर डीपी से ऑयल चुरा कर लेगये है इधर हमारे प्याज का चोप सुख रहा है और हम परेशान होरहे है कोई नही सुन रहा है।शर्मा ने तत्काल विधुत वितरण कम्पनी के डीई शाक्य जी एवं जेई प्रजापति जी से चर्चा कर शीघ्र से शीघ्र डीपी लगाने की मांग की।

विधुत वितरण कम्पनी ऑयल चोंरी रोकने के लिए ठोस कदम उठाए

किसान सुरेंद्रसिंह शक्तावत ने बताया विधुत के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोंरी की घटनाये ज्यादा ही होती है ऐसे में विधुत वितरण कम्पनी को ठोस एवं कारगर कदम उठाना चाहिए ताकि ऑयल चोंरी की घटनाओं को रोका जासके।शक्तावत ने सुझाव दिया कि विभाग यातो ड्राय ट्रांसफार्मर बनाये या फिर ऑयल में कुछ ऐसा केमिकल मिलाया जाय जिसका उपयोग अन्य कही नही होसके इससे ऑयल चोरियो पर अंकुश लगेगा।

Leave a Comment