---Advertisement---

हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का उर्स सूफियाना कव्वाली के साथ समापन।जायरिनों ने लंगर आयोजन में भाग लिया

On: August 12, 2026 7:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नीमच- हर साल की तरह इस साल भी बड़े उत्साह
के साथ मिराज सिनेमा के समीप स्थित हजरत नसरुल्लाह खां बाबा रह.अले. का 13 वां उर्स मुबारक मनाया गया । उक्त जानकारी देते हुए खिदमत गुजार शकील बाबा बांसवाड़ा ने बताया की दो दिवसीय उर्स के मौके पर सुबह 9:00 बजे कुरान ख्वानी,शाम 5:00 बजे चादर पेश की गई तथा दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे लंगर का आयोजन किया, जायरिनों ने लंगर में भाग लिया। हाजी अकरम उमर कव्वाल पार्टी द्वारा सुफियाना कलाम पेश किए। सुबह 4 बजे गुस्ल कर शांदल पेश किया गया,रंग व कुल की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर सलीम पठान कुवैत, रहमत पठान कुवैत,हसन अली सादिक पठान लाइनमैन मंदसौर, मोहम्मद सदीक,अंसार सैलानी अनसिंग,शेख सैयद पठान कमेटी सदर सलीम खान,एडवोकेट शाहिद खान,रेहान पठान, आदिल खान मध्य प्रदेश, गुजरात,राजस्थान,हैदराबाद आदि दूर दराज से आए जायरिनों ने भाग लिया।

Leave a Comment