---Advertisement---

देशभक्ति का जज्बा किसान ने खेत पर किया ध्वजारोहण

On: August 15, 2026 4:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संवादाता मोहम्मद हुसैन

जावद के ग्राम खोर गावँ से सामने आई यह तस्वीर देशभक्ति कि एक सुंदरता मिसाल पेश करती है
देशभक्ति का जज्बा सिर्फ शहरों और सरकारी कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की मिट्टी से जुड़े किसानों के दिलों में भी तिरंगे के प्रति वही सम्मान और गौरव देखने को मिलता है।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जावद तहसील के खोर गांव में किसान अशोक पिता हिरालाल जी गुर्जर ने अपने खेत पर पूरे देशभक्ति भाव के साथ तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया।
खेत की मिट्टी में लहराता तिरंगा देश की आन, बान और शान का संदेश देता नजर आया। किसान अशोक जी ने अपने खेत पर तिरंगा फहराकर यह साबित कर दिया कि देशभक्ति किसी स्थान की मोहताज नहीं होती.जहां तिरंगा है, वहीं हिंदुस्तान की पहचान है।
इस दौरान खेत पर तिरंगे को सलामी देते हुए देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। जावद से संवाददाता मेहमूद हुसैन की विशेष खबर

Leave a Comment