---Advertisement---

मंदसौर पुलिस थाना वायडी नगर व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करने वाले तस्करो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे फोर लाईन से पांच अंर्तराज्यीय तस्करो को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का ले जाते हुए रंगे हाथो पकडा गया

On: August 22, 2026 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

वायडी नगर पुलिस द्वारा 05 पिठ्ठु बैगो मे 67.38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 200000-/ रूपए ( दो लाख रुपये) का पकड़ा।
• वायडी नगर पुलिस व्दारा पंजाब व हरियाणा राज्य के तस्करो को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा ले जाने के मंसुबे किये विफल डोडाचुरा नीमच के मनासा से पंजाब व हरियाणा पहुचता उसके पहले ही वायडी नगर पुलिस व्दारा उनको पकडकर उनके विरुध्द कार्यवाही की गई

कार्य का विवरणः- म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करो के विरूद्ध कठोरतम एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिये विशेष निर्देश प्रसारित किये गये है। उक्त निर्देशों की अनुपालना हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य मे अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री टी.एस. बघेल व सी.एस.पी. मन्दसौर श्री जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे सउनि जगदीश ठाकुर व्दारा दिये गये दिशा निर्देशो का पालन करते हुए भ्रमण, रात्रि कांबिंग गस्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान महू नीमच हाईवे जेसे व्यस्ततम फोर लाईन मार्ग से जा रहे पंजाब हरियाणा राज्य के अंतर्राज्जीय तस्करो को पकडा गया है, तस्करो के व्दारा मौके से भागने का काफी प्रयास किया किन्तु पुलिस टीम ने होंसला रखते हुए पांच तस्करो को भागने का मौका नही देते हुए पांचो तस्करो को घेराबंदी कर दबोच लिया पकडे गये तस्करो की पहचान पंजाब व हरियाणा राज्य के शातिर तस्करो के रुप मे हुई, उसके बाद पंजाब व हरियाणा के रहने वाले पांचो शातिर तस्कर 1- लवदीपसिंह पिता जगसीरसिंह सिक्ख उम्र 22 वर्ष निवासी अजीत नगर गली नंबर 3 थाना अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब, 2- राजिन्दरसिंह पिता फौजासिंह सिक्ख उम्र 58 वर्ष निवासी अलियाना थाना अरनिवाला जिला फाजिल्का पंजाब, 3- गुरप्रित पिता अशोक कुमार रायसिक्ख उम्र 29 वर्ष निवासी राताखेडा थाना रतियासिटी जिला फतेहाबाद हरियाणा, 4- अंग्रेजसिंह उर्फ गेजसिंह पिता सुखविन्दरसिंह उर्फ विन्दरसिंह रायसिक्ख उम्र 23 वर्ष निवासी घट्यावाली बोदला थाना अरनिवाला जिला फाजिल्का पंजाब व 5- हरिन्दरपालसिंह उर्फ काला पिता गुरबच्चनसिंह रायसिक्ख उम्र 42 वर्ष निवासी अलियाना थाना अरनिवाला जिला फाजिल्का पंजाब के कब्जे वाले पांच काले, नीले व फिरोजी रंग के पिठ्ठु बैगो मे भरा 67.38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 200000-/ रूपए व तीन एण्ड्रोयड मोबाईल व एक कीपेड मोबाईल पुलिस व्दारा जप्त किये गये तथा आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयो के विरूद्व थाना वायडी नगर मन्दसौर पर अपराध क्रमांक 363/26 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस अब आरोपीयो से जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध मे यह पूछताछ कर रही है कि वे यह डोडाचुरा कहा से लाए थे ओर किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी – 1- लवदीपसिंह पिता जगसीरसिंह सिक्ख उम्र 22 वर्ष निवासी अजीत नगर गली नंबर 3 थाना अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब
2 – राजिन्दरसिंह पिता फौजासिंह सिक्ख उम्र 58 वर्ष निवासी अलियाना थाना अरनिवाला जिला फाजिल्का पंजाब
3 – गुरप्रित पिता अशोक कुमार रायसिक्ख उम्र 29 वर्ष निवासी राताखेडा थाना रतियासिटी जिला फतेहाबाद हरियाणा
4 – अंग्रेजसिंह उर्फ गेजसिंह पिता सुखविन्दरसिंह उर्फ विन्दरसिंह रायसिक्ख उम्र 23 वर्ष निवासी घट्यावाली बोदला थाना
अरनिवाला जिला फाजिल्का पंजाब
5 – हरिन्दरपालसिंह उर्फ काला पिता गुरबच्चनसिंह रायसिक्ख उम्र 42 वर्ष निवासी अलियाना थाना अरनिवाला जिला फाजिल्का
जप्त मश्रुका 1. काले रंग के 03 पिठ्ठु बैग एवं 01 नीले रंग का व एक फिरोजी रंग का पिठ्ठु बैग जिनमे कुल 67.38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ
डोडाचुरा किमती 200000-/ रूपए
2- एक वीवो कम्नपी का ग्रे रंग का स्कीन टच मोबाईल कीमती 10000-/ रुपये है।
3- एक केचाओडा कम्पनी का काले रंग के कीपेड मोबाईल किमती 2000-/ रुपये है।
4- एक ओप्पो कम्पनी का सफेद रंग का मोबाईल कीमती 10000-/ रुपये है।
5- एक वीवो कम्पनी का ग्रे रंग का मोबाईल कीमती 10000-/ रुपये है।
पुलिस टीमः- उक्त पूरी साहसिक ओर कामयाब कार्यवाही मे निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना वायडी नगर ओर उनकी पुलिस टीम, सउनि जगदीश ठाकुर, प्र.आर. मनीष लबाना, अरविन्द पुरोहित, आर. अमित पांचाल, नीरजसिंह, राजेन्द्र मेघवाल, सुधीर राठौर, सुन्दरसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Leave a Comment