प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कोटडी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शौली फंटा पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 216 किलो 760 ग्राम अवैध पीसा हुआ डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित बाजार कीमत 32 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और डीएसपी चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी ठाकराराम मय जाब्ता ने कार चालक मुकेश कलाल (35) निवासी खरखड़ा (थाना अरनोद) को गिरफ्तार किया है।कार आगे चल रही यामाहा एमटी बाइक द्वारा एस्कॉर्ट की जा रही थी। पुलिस को देखकर बाइक सवार वाहन छोड़कर मक्के के खेतों में भाग निकला। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और एस्कॉर्ट बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
प्रतापगढ़ में 32.45 लाख का डोडाचूरा जब्त, कार व बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
On: August 24, 2026 6:04 PM
---Advertisement---