---Advertisement---

ईद मिलादुन्नबी पर बड़ी खंडार और आवरासात में बच्चों की नात ख्वानी और तकरीर, तालीम और उज्जवल मुस्तकबिल पर दिया जोर

On: August 26, 2026 6:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बड़ी खंडार और आवरासात में बच्चों की नात ख्वानी और तकरीर का प्रोग्राम, तालीम और अच्छे मुस्तकबिल का दिया पैगाम*

रामपुरा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बड़ी खंडार और आवरासात में एक बेहतरीन और ज्ञानवर्धक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों की नात ख्वानी और तकरीर का विशेष प्रोग्राम रखा गया। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को बेहतर बनाना था।

इस पाक महफिल में सभी बच्चों ने अपने-अपने स्तर पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नात-ए-पाक पेश की। बच्चों ने कुरान-ए-पाक की आयतों की रोशनी में अवाम को अमन, भाईचारे, तालीम और अच्छे अखलाक का महत्व समझाया।

बच्चों की इस प्रस्तुति को सुनकर सभी बड़े बुजुर्गों ने उनकी हौसला अफजाई की और उनके उज्जवल मुस्तकबिल के लिए दुआएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और सभी बच्चों की कामयाबी के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम से बच्चों में दीन और तालीम दोनों के प्रति लगाव बढ़ता है।

Leave a Comment