---Advertisement---

67 लाख नशीली गोलियां के साथ ट्रक-चालक गिरफ्तार,सीबीएन ने की कार्रवाई

On: August 30, 2026 5:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नीमच
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की मध्य प्रदेश टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन नीमच यूनिट से मिली गुप्त सूचना के आधार पर ‘ऑपरेशन वज्र 2.0’ के तहत चंडीगढ़-बद्दी अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 66.80 लाख नशीली गोलियां जब्त की गईं। इस दौरान एक ट्रक और उसके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।ट्रक में रखे 120 बड़े मास्टर कार्टन की जांच करने पर उनमें अल्प्राजोलम की 59.08 लाख, ट्रामाडोल की 7.47 लाख, नाइट्राजेपम की 23.7 हजार और क्लोनाजेपम की 400 गोलियां पाई गईं।
तस्करी के इस अंतरराज्यीय रैकेट को छिपाने के लिए गोलियों की स्ट्रिप्स और बॉक्स से बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जानबूझकर मिटा दी गई थी। इन दवाओं पर ‘पंजाब-हरियाणा में बिक्री के लिए नहीं’ दर्ज होने के बावजूद इन्हें बिना किसी वैध बिल या ई-वे बिल के इसी इलाके में लाया जा रहा था।

Leave a Comment