रतनगढ़ / नीमच
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जमीन हड़पने की नियत से 7-8 हमलावरों द्वारा स्वतंत्र पत्रकार एवं बर्तन व्यवसायी अनिल सोडानी पर किए गए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना से पत्रकारों और सर्व समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्रमुख बिंदु और घटनाक्रम
घटना: 27 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच, जब पत्रकार अनिल सोडानी ‘डेर वाले बालाजी’ के दर्शन कर लौट रहे थे,तब गुंजाली नदी के पास पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उन पर हमला किया गया। राहगीरों के बीच-बचाव से उनकी जान बची।
विवाद की वजह: पीड़ित परिवार का आरोप है। कि डीकेन नगर के पास स्थित उनकी माताजी की बहुमूल्य भूमि को कौड़ियों के दाम हथियाने के लिए यह हमला किया गया है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल: थाना प्रभारी बी.एल.भाबर द्वारा सख्त कार्यवाही के आश्वासन के बावजूद सब इंस्पेक्टर के.एल.सोलंकी ने मुख्य आरोपियों को बचाने के उद्देश्य से पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही उलटा ‘क्रॉस कायमी’ दर्ज कर दी।मामले में 112 डायल वाहन के ड्राइवर देवेंद्र द्वारा बनाया गया वीडियो, भोपाल कंट्रोल रूम का जीपीएस डेटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सबसे बड़े सबूत हैं, जिन्हें सुरक्षित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें थाना रतनगढ़ से जांच हटाकर एसडीओपी या एएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए।112 स्टाफ के मोबाइल व घटनास्थल के सीसीटीवी/डीवीआर जब्त कर साइबर सेल/एफएसएल भेजे जाएं।पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए दर्ज झूठी क्रॉस कायमी तुरंत खारिज की जाए।स्वतंत्र पत्रकार को तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।इस अवसर पर
सिंगोली-रतनगढ़ तहसील पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन का वाचन पत्रकार अनिल शर्मा ने तथा आभार सुरेश साहू ने व्यक्त किया।इस दौरान सिंगोली से राजेश कोठारी,महबूब मेंव, आजाद नीलगर, अतुल मैहर,मुकेश माहेश्वरी,झांतला से राजेश शर्मा,एम.डी. मंसूरी,नीमच से सत्यनारायण माहेश्वरी, डिकेन से अशोक व्यास,जगदीश सैन, जाट से सत्यनारायण सुथार,आजाद खान, रतनगढ़ से सुरेश साहू, अनिल शर्मा,ईश्वर व्यास,प्रकाश माली, जितेंद्र नामदेव,प्रदीप तिवारी,सत्यनारायण नागदा,अनिल सोडानी, निर्मल मूंदड़ा सहित तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित थे।ज्ञापन की प्रतिलिपी जिला कलेक्टर नीमच, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा,डीजीपी मध्यप्रदेश,उज्जैन आईजी,रतलाम डीआईजी और एसपी नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कब शुरू करता है।
खाकी पर भू-माफिया का साया स्वतंत्र पत्रकार पर जानलेवा हमले व झूठी क्रास रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में पत्रकारों ने एसआईटी जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
On: September 3, 2026 3:23 PM
---Advertisement---