---Advertisement---

रामपुरा – आमलिया में अवैध शराब पर पुलिस का हंटर, 1000 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट

On: September 7, 2026 12:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमलिया गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने के लिए लहान तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस ने आमलिया गांव में दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 1000 लीटर लहान बरामद किया जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

रामपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment