माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार नगर की आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकिन इसी को लेकर रामपुरा के व्यापारियों ने नगर परिषद सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा है।
व्यापारियों की मांग एकदम साफ है।
पहली मांग – वार्ड नंबर 08, लालबाग से किले वाले दरवाजे तक जो CC रोड बनना है, उसमें पुराने बने हुए रोड को खोदकर ही नया CC रोड गुणवत्तापूर्वक बनाया जाए। ताकि रहवासियों के घरों और दुकानों की ऊंचाई कम न हो। अगर पुरानी सड़क पर ही नई सड़क बना दी गई तो घर-दुकानें नीचे हो जाएंगी और लोगों को भारी नुकसान होगा।
दूसरी और सबसे बड़ी मांग – इसी रोड के एक तरफ पूर्व दिशा में बड़े नाले का निर्माण किया जाए। ताकि बारिश के मौसम में रहवासियों के घरों, दुकानों और आसपास की गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।
व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते नाले का निर्माण नहीं हुआ तो हर बारिश में लोगों को बाढ़ जैसे हालात झेलने पड़ेंगे।
अब देखना होगा कि नगर परिषद व्यापारियों की इस जायज मांग पर क्या कार्रवाई करती है।