---Advertisement---

केदारेश्वर डोम मामला गरमाया – रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर का बड़ा बयान, बोले पटवारी और ग्रामीण आंतरिक विभाग अधिकारियों की लापरवाही से हुआ घोटाला

On: September 14, 2026 9:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

केदारेश्वर महादेव डोम विवाद अब और बड़ा हो गया है।

अब इस मामले में बीजेपी ने ही अपने अधिकारियों को घेर लिया है।

जी हां, रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने केदारेश्वर डोम मामले को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।

गोपाल गुर्जर ने सीधे-सीधे कहा है कि इस पूरे मामले में पटवारी और ग्रामीण आंतरिक विभागअधिकारियों की घोर लापरवाही है। उन्हीं की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री जी की घोषणा का पैसा केदारेश्वर की जगह बरवाड़िया में लग गया।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केदारेश्वर धाम लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। उसके नाम से राशि स्वीकृत होना और काम कहीं और करा देना, ये अधिकारियों का बड़ा खेल है।

उनका साफ कहना है कि इसमें जो भी पटवारी और ग्रामीण आंतरिक विभाग अधिकारी दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आपको बता दें, लगातार नीमच पत्रिका इस खबर को प्रमुखता से दिखा रहा था। कागजों पर केदारेश्वर, और डोम बरवाड़िया में – इसी खबर के बाद अब सत्ताधारी दल के मंडल अध्यक्ष को भी सामने आना पड़ा है।

अब देखना होगा कि मंडल अध्यक्ष के इस बयान के बाद प्रशासन के कान पर जूं रेंगती है या नहीं। क्या दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?

सुनिए, रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने और क्या कहा…

Leave a Comment