रामपुरा क्षेत्र की जनता के लिए और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है।
रामपुरा सिविल अस्पताल को महिला डॉक्टर की सौगात मिली है।
ये सौगात मिली है क्षेत्र के लोकप्रिय और संवेदनशील विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू जी के प्रयासों से।
दरअसल, लंबे समय से रामपुरा सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर न होने से हमारी माताओं-बहनों को अपनी बात, अपनी तकलीफ बताने में काफी संकोच होता था। पत्रकार साथियों और जनता ने ये बात विधायक जी के सामने रखी।
और विधायक जी ने इस विषय को गंभीरता से लिया।
धन्यवाद के पात्र हैं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू जी, जिन्होंने जनता की आवाज को तुरंत सुना और तत्काल प्रभाव से रामपुरा सिविल अस्पताल में लेडी डॉक्टर की नियुक्ति करवाई।
अब अस्पताल में हमारी माताओं-बहनों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा, उन्हें अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस संवेदनशील फैसले के लिए पूरे रामपुरा क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू जी का बहुत-बहुत आभार।