---Advertisement---

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापनबलिया।

On: September 18, 2026 1:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में सोमवार को एआईएमआईएम की बलिया इकाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में बुलडोजर से की गई कार्रवाई गलत और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के तहत धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार धार्मिक मामलों को तूल दे रही है। वहीं पूर्वांचल सचिव कारी जफर अहमद ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई धार्मिक स्थल अवैध है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई में समानता का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय के धार्मिक स्थलों को ही निशाना बनाए जाने का सवाल उठना स्वाभाविक है। धरना-प्रदर्शन में पूर्वांचल एससी-एसटी प्रभारी कालिका प्रसाद, जिला महासचिव फरीद अहमद मुराद, जिला मुख्य संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, जिला सचिव खुर्शीद अहमद, शकील अहमद, दीपक यादव, मोहम्मद शहजाद, अब्दुल्लाह कुरैशी, एससी-एसटी सेल जिलाध्यक्ष राजकुमार, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, जिला संयुक्त सचिव सनाउल्लाह खान, विधानसभा महासचिव सद्दाम हुसैन, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ, ग्राम सभा अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद शाहबाज, हाफिज मुमताज और महिला विधानसभा अध्यक्ष साइस्ता अख्तरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर की घटना को लेकर विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment