दलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहित प्रजापत (19) निवासी पिपलियामंडी को 1 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ₹2 लाख कीमत की अफीम और ₹1.10 लाख कीमत का आईफोन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंदसौर में 1 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
On: September 20, 2026 2:10 PM
---Advertisement---